Aj Ka Rashifal 28 June 2026 ka dainik rashifal

  Aj 28 June 2026 Ka Dainik Rashifal Jane ge 

आज का पंचांग – 28 जून 2026 (रविवार)


आज  ज्येष्ठ मास  के  शुक्ल पक्ष  की चतुर्दशी तिथि  है। आज  ज्येष्ठा नक्षत्र  का प्रभाव रहेगा।  चंद्रमा वृश्चिक राशि  में गोचर कर रहे हैं, जबकि  सूर्य देव मिथुन राशि में विराजमान हैं।

आज का  अभिजीत मुहूर्त  शुभ कार्यों के लिए अनुकूल माना गया है। वहीं  राहुकाल  के दौरान नए या महत्वपूर्ण कार्यों की शुरुआत करने से बचना बेहतर रहेगा।

आज  दिशाशूल पश्चिम दिशा  में है, इसलिए यदि संभव हो तो पश्चिम दिशा की ओर लंबी दूरी की यात्रा करने से बचें। यदि यात्रा आवश्यक हो, तो शुभ मुहूर्त और सावधानी के साथ प्रस्थान करें।

                             Join Whats App 


मेष राशि (Aries) आज का राशिफल 28 June 2026


आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए रिश्तों को मजबूत करने और नई शुरुआत करने का संकेत दे रहा है। परिवार और करीबी लोगों का सहयोग आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। यदि किसी यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए टालना बेहतर रहेगा।

आज के मेष राशिफल में आपका करियर और व्यापार


कार्यक्षेत्र में धैर्य और समझदारी के साथ आगे बढ़ें। व्यापार से जुड़े लोगों को अपने पुराने और नए कार्यों की समीक्षा करने की आवश्यकता है। किसी बड़े निवेश या निर्णय से पहले पूरी योजना अवश्य बनाएं।

आज के मेष राशिफल में आपका आर्थिक स्थिति


आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। अनावश्यक खर्चों से बचें और भविष्य के लिए बचत पर ध्यान दें। सोच-समझकर लिया गया निर्णय आगे चलकर लाभ देगा।

 

आज के मेष राशिफल में आपका लव राशिफल


प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। परिवार और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। यदि किसी अपने से दूरी बनी हुई थी, तो बातचीत के माध्यम से रिश्तों में सुधार आ सकता है।

 

आज के मेष राशिफल में आपका स्वास्थ्य


स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। नियमित व्यायाम, संतुलित भोजन और पर्याप्त आराम आपको पूरे दिन ऊर्जावान बनाए रखेंगे।

 आज का उपाय

किसी जरूरतमंद व्यक्ति को गुड़ का दान करें। इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा और शुभ फल प्राप्त होंगे।

 शुभ रंग:  मैरून
 शुभ अंक:  9

                                                Join Whats App

 वृषभ राशि (Taurus) आज का राशिफल


आज का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए भाग्य का साथ लेकर आया है। कोई सुखद समाचार आपके चेहरे पर मुस्कान ला सकता है। भविष्य की किसी बड़ी योजना पर काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल दिखाई दे रहा है। हालांकि किसी भी निर्णय में जल्दबाजी करने से बचें।

 

आज के वृषभ राशिफल में आपका करियर और व्यापार


नौकरी और व्यवसाय दोनों में सावधानी के साथ आगे बढ़ें। व्यापार से जुड़े लोगों को अपने कामकाज पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने पर अच्छे परिणाम मिलेंगे।

 

आज के वृषभ राशिफल में आपका  आर्थिक स्थिति


धन संबंधी मामलों में सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं। आय बढ़ने के अवसर बन सकते हैं, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखना भी जरूरी रहेगा।

आज के वृषभ राशिफल में आपका लव राशिफल


प्रेम जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। जीवनसाथी और परिवार का सहयोग मिलेगा। रिश्तों में विश्वास और अपनापन बढ़ेगा।

आज के वृषभ राशिफल में आपका स्वास्थ्य


स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आलस्य से बचें और अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें।
 

आज के वृषभ राशिफल में आपका आज का उपाय


किसी गरीब व्यक्ति को चीनी का दान करें और भगवान विष्णु का स्मरण करें।

 शुभ रंग:   केसरिया
 शुभ अंक:  6

                                      Join Whats App

 मिथुन राशि (Gemini) आज का राशिफल


मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन संयम और धैर्य से आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है। किसी भी प्रकार के उधार या लेन-देन से बचें। कार्यों में जल्दबाजी नुकसान पहुंचा सकती है। अपने लक्ष्य पर पूरा ध्यान केंद्रित रखें और अनावश्यक विवादों से दूर रहें।

आज के मिथुन राशिफल में आपका करियर और व्यापार


कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी, लेकिन व्यापार करने वाले लोगों को आज अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता है। किसी भी नए निवेश या सौदे को सोच-समझकर अंतिम रूप दें।

आज के मिथुन राशिफल में आपका आर्थिक स्थिति


आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखें। बड़े खर्चों से बचना आपके लिए लाभदायक रहेगा। धन संबंधी निर्णय जल्दबाजी में न लें।

 

आज के मिथुन राशिफल में आपका लव राशिफल


रिश्तों में धैर्य और समझदारी बनाए रखें। छोटी-छोटी बातों को लेकर बहस करने से बचें। साथी की भावनाओं का सम्मान करें।

 

आज के मिथुन राशिफल में आपका स्वास्थ्य


स्वास्थ्य में पहले की तुलना में सुधार देखने को मिलेगा। नियमित दिनचर्या और संतुलित भोजन आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

 आज का उपाय

गौ माता को रोटी खिलाएं और भगवान गणेश का स्मरण करें।

 शुभ रंग:  हल्का लाल
 शुभ अंक:   5



 कर्क राशि (Cancer) आज का राशिफल


आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए मानसिक शांति और सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। लंबे समय से चली आ रही पारिवारिक या संतान से जुड़ी चिंताओं में राहत मिलने के संकेत हैं। हर निर्णय सोच-समझकर लें और वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें।

आज के कर्क राशिफल में आपका करियर और व्यापार


कार्यक्षेत्र में धैर्य बनाए रखें। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं। नए अवसरों का लाभ उठाने से पहले पूरी योजना बना लें।

 

आज के कर्क राशिफल में आपका आर्थिक स्थिति


आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। आय और खर्च के बीच संतुलन बनाए रखने से भविष्य में लाभ मिलेगा।

आज के कर्क राशिफल में आपका लव राशिफल


जीवनसाथी और परिवार के साथ संबंध मधुर रहेंगे। एक-दूसरे की भावनाओं को समझने से रिश्तों में मजबूती आएगी।

आज के कर्क राशिफल में आपका स्वास्थ्य


स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन वाहन चलाते समय लापरवाही न करें। मानसिक तनाव कम होने से दिन बेहतर महसूस होगा।

 आज का उपाय

किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दूध का दान करें।

 शुभ रंग: क्रीम
 शुभ अंक:  2

                                 Join WhatsApp

 सिंह राशि (Leo) आज का राशिफल


आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए धैर्य और समझदारी से आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है। यदि आपका कोई प्रॉपर्टी से जुड़ा मामला चल रहा है, तो आज कोई भी निर्णय सोच-समझकर लें। परिवार के साथ अधिक समय बिताने का प्रयास करें, क्योंकि अपनों का सहयोग आपको मानसिक संतोष देगा। क्रोध और अहंकार से बचना आपके लिए बेहद आवश्यक रहेगा।

आज के सिंह राशिफल में आपका करियर और व्यापार


कार्यक्षेत्र में अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें। व्यापार करने वाले जातकों को आज लेन-देन और निवेश में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। जल्दबाजी में लिया गया निर्णय नुकसान का कारण बन सकता है।

 

आज के सिंह राशिफल में आपका आर्थिक स्थिति


आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखें। अनावश्यक खर्चों से बचें और किसी भी बड़े निवेश से पहले अच्छी तरह विचार करें।

 

आज के सिंह राशिफल में आपका लव राशिफल


जीवनसाथी और परिवार के साथ मधुर व्यवहार रखें। छोटी-छोटी बातों को लेकर बहस करने से बचें। प्रेम संबंधों में धैर्य और समझदारी रिश्तों को मजबूत बनाएगी।

 

आज के सिंह राशिफल में आपका स्वास्थ्य


स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। नियमित दिनचर्या, संतुलित भोजन और पर्याप्त आराम आपके लिए लाभदायक रहेगा।

 आज का उपाय

पक्षियों को दाना खिलाएं और भगवान सूर्य को जल अर्पित करें।

  शुभ रंग   ऑरेंज
  शुभ अंक   1


                                    Join WhatsApp

 कन्या राशि (Virgo) आज का राशिफल


आज का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए सम्मान और प्रगति लेकर आ सकता है। किसी बड़े निर्णय में मित्रों की सलाह आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। रिश्तेदारों के साथ संबंध पहले से बेहतर होंगे और समाज में मान-सम्मान बढ़ने के संकेत हैं। मन की चिंताएं धीरे-धीरे दूर होंगी।

   

आज के कन्या राशिफल में आपका करियर और व्यापार


नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्यों में सफलता मिल सकती है। व्यापार करने वाले जातकों के लिए समय अनुकूल है और व्यापारिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत होने के संकेत हैं।

   

आज के कन्या राशिफल में आपका आर्थिक स्थिति


आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखें। खर्चों पर नियंत्रण रखना भविष्य के लिए लाभदायक रहेगा। सोच-समझकर किया गया निवेश अच्छा परिणाम दे सकता है।

आज के कन्या राशिफल में आपका लव राशिफल


प्रेम जीवन में विश्वास और समझ बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और परिवार में सुखद वातावरण बना रहेगा।

 

आज के कन्या राशिफल में आपका स्वास्थ्य


स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। मानसिक तनाव कम होगा और सकारात्मक सोच पूरे दिन आपका आत्मविश्वास बढ़ाएगी।

  आज का उपाय

बच्चों को कॉपी और पेन का दान करें। इससे शिक्षा और बुद्धि से जुड़े शुभ फल प्राप्त हो सकते हैं।

    शुभ रंग  सफेद
    शुभ अंक  8


 तुला राशि (Libra) आज का राशिफल


आज का दिन तुला राशि के जातकों के लिए नई योजनाओं और आर्थिक प्रगति का संकेत दे रहा है। आपके मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है और मित्रों से मुलाकात होने की संभावना है। किसी नई योजना पर काम शुरू करने के लिए दिन अनुकूल दिखाई दे रहा है।

आज के  तुला राशिफल में आपका करियर और व्यापार


कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए नए फैसले लेने का समय अनुकूल है। सोच-समझकर लिए गए निर्णय भविष्य में लाभ देंगे।

  

आज के  तुला राशिफल में आपका आर्थिक स्थिति


धन लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि के अवसर मिल सकते हैं। हालांकि धन संबंधी मामलों में सावधानी बनाए रखना आवश्यक रहेगा।

   

आज के  तुला राशिफल में आपका लव राशिफल


जीवनसाथी और परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी और आपसी विश्वास मजबूत होगा।

   

आज के  तुला राशिफल में आपका स्वास्थ्य


स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। तनाव से बचें और अपनी दिनचर्या को संतुलित रखें।

   आज का उपाय

किसी जरूरतमंद व्यक्ति को गुड़ का दान करें और भगवान विष्णु का स्मरण करें।

    शुभ रंग  गुलाबी
    शुभ अंक   7

                                        Join WhatsApp

  वृश्चिक राशि (Scorpio) आज का राशिफल


आज का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए भाग्य का पूरा साथ लेकर आ सकता है। लंबे समय से रुकी हुई योजनाओं में प्रगति होगी और धन लाभ के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। किसी दूर स्थान से शुभ समाचार मिलने की संभावना है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। किसी भी बात पर जिद करने के बजाय परिस्थितियों को समझदारी से संभालने का प्रयास करें। यदि संभव हो तो आज लंबी दूरी की यात्रा टालना बेहतर रहेगा।

  

आज के वृश्चिक राशिफल में आपका करियर और व्यापार


कार्यक्षेत्र में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार करने वाले जातकों के लिए निवेश की अच्छी संभावना बन रही है। हालांकि किसी भी निवेश से पहले पूरी जानकारी अवश्य प्राप्त करें और सोच-समझकर निर्णय लें।

 

आज के वृश्चिक राशिफल में आपका आर्थिक स्थिति


आज धन संबंधी मामलों में सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं। आय बढ़ने के नए अवसर बन सकते हैं और रुका हुआ धन मिलने की संभावना भी रहेगी।

 

आज के वृश्चिक राशिफल में आपका लव राशिफल


प्रेम जीवन में विश्वास और समझ बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध बने रहेंगे। किसी पुराने मतभेद को बातचीत के माध्यम से समाप्त करने का अच्छा समय है।

  

आज के वृश्चिक राशिफल में आपका स्वास्थ्य


स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। मानसिक तनाव से बचें और सकारात्मक सोच बनाए रखें। नियमित दिनचर्या आपके लिए लाभदायक रहेगी।

  आज का उपाय

किसी जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन का दान करें और भगवान हनुमान का स्मरण करें।

  शुभ रंग  हल्का पीला 
  शुभ अंक  4

                                         Join WhatsApp

  धनु राशि (Sagittarius) आज का राशिफल


आज का दिन धनु राशि के जातकों के लिए नई संभावनाएं लेकर आ सकता है। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और किसी नई योजना पर काम शुरू करने का अवसर मिल सकता है। विदेश से जुड़े कार्यों में भी सफलता मिलने के संकेत हैं। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और हर निर्णय सोच-समझकर लें।

 

आज के धनु राशिफल में आपका करियर और व्यापार


नौकरी और व्यापार दोनों क्षेत्रों में लाभ के योग बन रहे हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। समय पर लिए गए निर्णय भविष्य में अच्छे परिणाम देंगे।

  

आज के धनु राशिफल में आपका आर्थिक स्थिति


धन लाभ के अच्छे संकेत हैं, लेकिन खर्चों में भी बढ़ोतरी हो सकती है। आय और व्यय के बीच संतुलन बनाए रखना आपके लिए आवश्यक रहेगा।

आज के धनु राशिफल में आपका लव राशिफल


प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और परिवार के साथ सुखद समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा।
 
 

आज के धनु राशिफल में आपका स्वास्थ्य


स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। अत्यधिक तनाव लेने से बचें और नियमित व्यायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।

  आज का उपाय

पक्षियों को दाना खिलाएं और भगवान विष्णु का स्मरण करें।

   शुभ रंग:  केसरिया
  शुभ अंक:  3

 

  मकर राशि (Capricorn) आज का राशिफल


आज का दिन मकर राशि के जातकों के लिए करियर और आर्थिक मामलों में शुभ संकेत लेकर आया है। धन लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं और जीवन में सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। विदेश से जुड़े कार्यों में भी सफलता मिलने की संभावना है। आलस्य छोड़कर पूरे उत्साह के साथ अपने कार्यों पर ध्यान दें।

 

आज के मकर राशिफल में आपका करियर और व्यापार


कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग ला सकती है। व्यापार करने वाले जातकों के लिए नए अवसर प्राप्त होंगे और रुके हुए कार्यों में गति आएगी।

 

आज के मकर राशिफल में आपका आर्थिक स्थिति


आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। आय बढ़ने के नए स्रोत बन सकते हैं। भविष्य के लिए बचत पर भी ध्यान देना लाभदायक रहेगा।

  

आज के मकर राशिफल में आपका लव राशिफल


प्रेम जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और रिश्तों में विश्वास मजबूत होगा।

  

आज के मकर राशिफल में आपका स्वास्थ्य


स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। नियमित दिनचर्या और संतुलित भोजन आपको स्वस्थ बनाए रखेगा।

  आज का उपाय

किसी जरूरतमंद व्यक्ति को लाल रंग का फल दान करें।

   शुभ रंग  सी ग्रीन
   शुभ अंक   8

                                            Join WhatsApp

 कुंभ राशि (Aquarius) आज का राशिफल


आज का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता बढ़ाने वाला रहेगा। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं। हालांकि अपने मन की हर बात सभी लोगों के साथ साझा करने से बचें और महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लें।

आज के कुंभ राशिफल में आपका करियर और व्यापार


कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना है। व्यापार करने वाले जातकों को आज अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि जल्दबाजी या गलत निर्णय से नुकसान हो सकता है।

आज के कुंभ राशिफल में आपका आर्थिक स्थिति


आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखें। बड़े निवेश से पहले पूरी जानकारी लेना आपके लिए लाभदायक रहेगा।

 

आज के कुंभ राशिफल में आपका लव राशिफल


प्रेम संबंधों में विश्वास बनाए रखें। जीवनसाथी के साथ मधुर व्यवहार करें और छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद से बचें।

 

आज के कुंभ राशिफल में आपका स्वास्थ्य


स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा। मानसिक तनाव कम होगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा।

 आज का उपाय

गौ माता को रोटी खिलाएं और भगवान कृष्ण का स्मरण करें।

  शुभ रंग  नीला
  शुभ अंक  7


मीन राशि (Pisces) आज का राशिफल


आज का दिन मीन राशि के जातकों के लिए भाग्य का पूरा साथ लेकर आया है। समय पर अपने कार्य पूरे करने से सफलता मिलने की संभावना है। नई योजनाएं भविष्य में तरक्की का मार्ग खोल सकती हैं। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। किसी भी विवाद को बढ़ावा देने से बचें।

आज के मीन राशिफल में आपका  करियर और व्यापार


नौकरी और व्यापार दोनों क्षेत्रों में अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने से सफलता मिलेगी।

   

आज के मीन राशिफल में आपका आर्थिक स्थिति


आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आय के नए स्रोत बनने की संभावना है। खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखना भी आवश्यक रहेगा।

 

आज के मीन राशिफल में आपका लव राशिफल


प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और रिश्तों में विश्वास पहले से अधिक मजबूत होगा।

  

आज के मीन राशिफल में आपका स्वास्थ्य


स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। सकारात्मक सोच बनाए रखें और पर्याप्त आराम करें।

 आज का उपाय

किसी गरीब व्यक्ति को फल का दान करें और भगवान विष्णु का स्मरण करें।

 शुभ रंग  गुलाबी
 शुभ अंक  3

Post a Comment

और नया पुराने